पेलिन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने का संकेत दिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूएस न्यूज पर बारबरा वाल्टर्स को दिए गए एक साक्षात्कार में पेलिन ने कहा, "मेरी आकांक्षा अपने देश की सहायता करने की है, उसमें चाहे जो भूमिका हो। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि वर्ष 2012 में क्या रास्ते खुलेंगे।"
यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाएंगी, पेलिन ने कहा, "यदि लोग मेरे साथ हुए तो मैं प्रचार करुं गी।"
अमेरिकी मीडिया में पेलिन की किताब के जारी होने को भारी कवरेज दी गई है। वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार 413 पेज की किताब की मांग इतनी अधिक है कि प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स ने 100,000 अतिरिक्त प्रतियों की छपाई की है। इसको मिलाकर कुल छपी प्रतियों की संख्या 16 लाख हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications