राजस्थान ने नई गैस विद्युत परियोजना के लिए केंद्र से मदद मांगी
ऊर्जा मंत्री ने सूरतगढ़, छबड़ा और बांसवाड़ा में लगने वाले सुपर क्रिटिकल ताप बिजलीघरों के लिये कोल ब्लाक्स के आवंटन तथा धौलपुर में 330 मेगावाट क्षमता के विस्तार एवं केशोरायपाटन में 330 मेगावाट की नई गैस विद्युत परियोजना के लिए गैस आवंटन कराने में विद्युत मंत्रालय से मदद का आग्रह किया।
केन्द्रीय विद्युत सचिव ने यथासंभव मदद का आश्वासन देते हुए बताया कि एनटीपीसी राजस्थान में मेगावाट सौर ऊर्जा की परियोजनाएं स्थापित करने का कार्यक्रम बना रही है, जिसके स्थान चयन और अग्रिम विचार विमर्श के लिए एक केन्द्रीय कार्यदल अगले माह राजस्थान आएगा।
ऊर्जा मंत्री से केन्द्रीय विद्युत सचिव की भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा श्रीमंत पांडे एवं विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. एस.के.कल्ला उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications