सैन डिएगो में नवजात पांडा को मिला चीनी नाम
लास एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के सैन डिएगो में पैदा हुए पांडा के बच्चे का नाम चीनी भाषा में यून जी रखा गया है। इसका अर्थ 'बादल का पुत्र' होता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस नवजात पांडा के नामकरण के लिए मांगे गए ऑनलाइन सुझाव में 6,300 से अधिक सुझाव मिले थे। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इनमें से पांच नामों का चयन किया और आखिर में इसका नाम यून जी रखा गया।
गौरतलब है कि इस नर पांडा का जन्म विगत पांच अगस्त को हुआ था। चीनी परंपरा के अनुसार ही जन्म के 100 दिन बाद इसका नाम रखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications