तीन लाख के नकली नोट बरामद, 3 गिरफ्तार
बगहा अनुमंडल के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुधीर कुमार ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में आज गुप्त सूचना के आधार पर संतोष कुमार नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि यहां नोट बनाने में उपयोग किए जाने वाले कई सामान समेत 3,03,520 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं। कुमार के अनुसार इस मामले में संतोष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी रामनगर थाना में दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications