कर्नाटक संकट ने हमें शर्मसार कर दिया : सुषमा
कर्नाटक भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने आइर्ं सुषमा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "इस संकट ने हमें शर्मसार कर दिया। वह बुरा स्वप्न था, जो हमारे जेहन से निकल चुका है। संकट पूरी तरह से सुलझा लिया गया है। इससे हम और मजबूत होकर उभरेंगे।"
इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने विधायकों को सख्त हिदायत दी कि वह पार्टी से जुड़े मतभेदों को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक न करंे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा, "जो समन्वय समिति बनाई गई है वह सरकार की नहीं बल्कि संगठन की है। जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां भी ऐसी समितियां है। यह पार्टी के संविधान के मुताबिक है।"
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, "बैठक अच्छी रही। सभी खुश हैं। अब विकास ही एकमात्र मुद्दा है।"
पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हम मिलकर काम करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व के आदेशों का पालन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रेड्डी बंधुओं ने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ पिछले दिनों मोर्चा खोला था। आज की बैठक में शोभा करंदलजे नहीं आइर्ं। उन्हें येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है। रेड्डी बंधुओं की मांग शोभा को मंत्रिमंडल से हटाने की थी। उन्होंने पिछले दिनों मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications