ईरान में 5 और प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पांच प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा और 81 अन्य प्रदर्शनकारियों को छह महीने से लेकर 15 वर्ष तक की कैद की सजा सुनाई गई।
खबरों में मंगलवार को कहा गया कि पांच प्रदर्शनकारी विपक्षी दलों से हैं। ये लोग इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। ईरानी न्यायपालिका ने पिछले महीने तीन प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा सुनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications