आईएईए ने सीरियाई रिएक्टर का दूसरी बार निरीक्षण किया
विएना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व की परमाणु निरीक्षण संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने मंगलवार को सीरिया के परमाणु संयंत्र का दूसरी बार निरीक्षण किया। इससे एक दिन पहले वहां पाए गए यूरेनियम टुकड़ों के बारे में सीरिया की सफाई से आईएईए संतुष्ट नहीं थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएईए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सीरिया का कोई गुप्त परमाणु हथियार कार्यक्रम तो नहीं है। इस परमाणु रिएक्टर पर इजरायल ने वर्ष 2007 में बमबारी की थी।
सीरिया दमिश्क में एक छोटे वैज्ञानिक रिएक्टर का संचालन करता है। आईएईए इसका निरीक्षण करती है। एजेंसी के निरीक्षकों ने वहां से मानव निर्मित यूरेनियम के निशान पाए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications