पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा के तीन नेता निष्कासित
बसपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह घोषणा की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि लखनऊ के इन तीनों नेताओं ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया, जिसके चलते बसपा प्रत्याशी की हार हुई। निजी स्वार्थ की लड़ाई में इन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी उलझाए रखा।
हाल में 11 सीटों के लिए हुए विधानसभा उपचुनावों में बसपा ने शानदार प्रदशर्न करते हुए 9 सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार अभिनव मिश्रा को करारी हार का सामना करना पड़ा था और वह चौथे स्थान पर रहे।
ज्ञात हो कि बीते लोकसभा चुनाव से पहले कंछल तथा अन्ना समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे जबकि व्यापारी नेता संदीप बंसल भारतीय जनता प्रार्टी (भाजपा) छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। अन्ना को मायावती ने लोकसभा चुनाव में उन्नाव से सीट से पार्टी का टिकट भी दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications