कोड़ा ने गृहनगर में किया प्रचार, मांगा जनता से आशीर्वाद
कोड़ा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे खिलाफ जो षडयंत्र रचे गए हैं उनसे निपटने के लिए मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत है।"
इस रैली का आयोजन कोड़ा के समर्थकों ने किया था। इसका नाम हुंकार रैली रखा गया था। कोड़ा ने इस रैली के माध्यम से अपनी ताकत का इजहार किया।
कोड़ा ने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "कोई मुझे राजनीतिक रूप से आगे बढ़ते देखना नहीं चाहता। कुछ लोग मेरी प्रसिद्धि से जलते हैं।"
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोड़ा समर्थकों ने झारखण्ड नवनिर्माण मोर्चा का गठन किया है। उसने पांच उम्मीदवारों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications