45 हत्या में वांछित 2 अपराधी हिरासत में
समाचार एजेंसी ईएफई ने सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के हवाले से खबर दी है कि कियूदाद जुअरेज अस्पताल के पास विद्रोही गुट के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद तस्करों को सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि 26 वर्षीय र्आतुरो एरीलैनो और 20 वर्षीय सालोमोन बोलिवर विला ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे मादक पदार्थ गिरोह के लिए काम कर रहे थे।
सुरक्षा विभाग के अनुसार उन्होंने 45 हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications