लखनऊ में ऑटो चालकों पर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक( पूर्वी) हरीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सरोजनीनगर इलाके में स्थित सीएनजी रीफिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों पर आटो चालकों ने आरोप लगाया कि वे पूरे पैसे लेकर कम गैस भरते हैं। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आक्रोशित सैकड़ों ऑटो चालकों ने कानपुर-लखनऊ राजमार्ग जाम कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। जाम खुलवाने गई पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक ऑटो चालकों को मौके से खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग भी गई।
कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कुछ ऑटो चालक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications