राणा के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के लिए मिली मोहलत
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने राणा के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के लिए 58 दिनों का समय मांगा था। राणा को पाकिस्तानी मूल के शिकागो निवासी उसके सहपाठी रहे डेविड कोलमैन हेडली के साथ पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।
कनाडा निवासी राणा ने एक बड़े हमले की साजिश रचने के लिए पिछले कुछ वर्षो के दौरान हेडली के साथ कई बार भारत की यात्रा की थी।
अमेरिकी न्यायवादी पैट्रिक जे.फिटजेराल्ड के आग्रह पर पूर्वी डिवीजन के उत्तरी जिले इलिनोइस की जिला अदालत के मुख्य न्यायाधीश जेम्स एफ.होल्डरमैन ने मंगलवार को राणा के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तारीख 14 जनवरी तक बढ़ा दी।
इस बीच राणा ने जमानत याचिका दाखिल की है जिस पर 19 नवंबर को सुनवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications