पाक चुनाव में डिग्री की अनिवार्यता खत्म करने की सिफारिश
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि संवैधानिक सुधार समिति की बैठक में कहा गया कि इसके लिए संविधान की धारा 62 और 63 में संशोधन करना पड़ेगा।
अधिकांश सदस्यों ने इन दोनों धाराओं में बदलाव की बात की।
संवैधानिक सुधार समिति के अध्यक्ष रजा रब्बानी ने बैठक में कहा कि वह इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हालांकि यह संवैधानिक मामला है जो कि बेहद संवेदनशील है। हम जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नहीं चाहते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications