ब्रिटेन का पहला वाई-फाई शहर बनेगा स्विंडोन
लंदन से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पूरे शहर को अगले वर्ष अप्रैल महीने तक वायरलेस संपर्क के जरिए जोड़ दिया जाएगा और यहां की 186,000 आबादी को इंटरनेट की मुफ्त सुविधा सुलभ होगी।
स्विंडोन के हर नागरिक को प्रतिदिन एक सीमित समय के लिए मुफ्त वायरलेस सेवा सुलभ होगी।
10 लाख पाउंड की यह परियोजना नगर प्रशासन और दो निजी कंपनियों के बीच की एक साझी परियोजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications