लखनऊ प्राणि उद्यान के बाघ को कैंसर
प्राणि उद्यान की निदेशक रेनू सिंह ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि बाघ किशन की जांच रिपोर्ट में उसे हीमैंजियो सारकोमा (कैंसर) की बात सामने आई है। किशन की उम्र करीब तीन साल है।
सिंह ने कहा कि भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के चिकित्सकों की निगरानी में बाघ किशन का उपचार चल रहा है।
लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में इस नरभक्षी बाघ ने पांच लोगों को मार डाला था। इसी साल 2 मार्च 2009 को बाघ को किशनपुर से पकड़कर लखनऊ प्राणि उद्यान लाया गया था, जिस कारण इसका नाम किशन रखा गया था।
इससे पहले लखनऊ प्राणि उद्यान में 2003 में बाघ कान्हा और 2004 में बाघ रूपेश की कैंसर के कारण मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications