कर्नाटक में एक चर्च में तोड़फोड़
चर्च के पादरी वसंथकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि यह हमला देर मंगलवार को किया गया और चर्च के क्षतिग्रस्त होने के बारे में जानकारी बुधवार को हुई।
बसंथकुमार ने कहा कि चर्च को अपवित्र करने के लिए जानबूझकर यह कार्रवाई की गई है। चर्च से कोई चीज चुराई नहीं गई है। चर्च का ऊपरी हिस्सा, मुख्य दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
चर्च के पादरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications