इस वर्ष विमानों से 241 पक्षी टकराए, 7 करोड़ की क्षति
राष्ट्रीय पक्षी नियंत्रण समिति (एनबीसीसी) के अुनसार विमानों से पक्षियों के टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वर्ष 2006 में विमानों से पक्षियों के टकराने की 167 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि 2007 में 217 तथा 2008 में 304 और इस वर्ष अक्टूबर तक कुल 241 घटनाएं हो चुकी हैं।
इस वर्ष एअर इंडिया के विमानों से पक्षियों के टकराने की 24 घटनाएं सामने आई जबकि जेट एयरवेज के साथ 49, किंगफिशर एयरलाइंस के साथ 60, इंडिगो के साथ 27, स्पाइस जेट के साथ 30 ,पैरामाउंट के साथ एक, गो एयर के साथ सात तथा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के साथ पक्षियों के टकराने की 34 घटनाएं हो चुकी हैं।
विमानों से पक्षियों के टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं की वजह से स्पाइस जेट को 5.57 करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि जेट एयरवेज को 8.91 लाख, इंडिगो को 87 लाख और गो एयर को 45.6 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications