ओबामा दक्षिण कोरिया पहुंचे
इसके पहले ओबामा जापान, सिंगापुर और चीन का दौरा कर चुके हैं। सियोल उनके इस दौरे का अंतिम पड़ाव है।
सियोल में अपने प्रवास के दौरान ओबामा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्यांग-बक के साथ गुरुवार सुबह एक शिखर बैठक करेंगे।
दोनों नेता दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते को तेजी के साथ अमली जामा पहनाने के लिए चर्चा कर सकते हैं।
दोनों नेताओं के बीच होने वाली चर्चा के विषयों में जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए दोनों देशों का संयुक्त प्रयास, नवंबर 2010 में सियोल द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी और अफगानिस्तान में दक्षिण कोरियाई सैनिकों को भेजने का मुद्दा शामिल हैं।
ओबामा एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने का दौरा करने के बाद गुरुवार की देर शाम अमेरिका लौट जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications