उड़ीसा में प्रदर्शन कर रहे भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। उड़ीसा में राज्य सरकार की विफलता को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकताओं को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता राज्य में किसानों की आत्महत्या और अवैध खनन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के उपाध्यक्ष जुएल ओराम, भाजपा के राज्य ईकाई के अध्यक्ष सुरेश पुजारी और कई पूर्वमंत्री और विधायक भी मौजूद थे।

पुलिस उपायुक्त हिमांशु कुमार लाल ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस का घेरा तोड़ने पर हमने 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।"

भाजपा उपाध्यक्ष जुएल ओराम ने आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विफल साबित हुई है।"

ओराम ने कहा कि फसल बर्बाद होने की वजह से कम से कम 30 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। इसी तरह सरकार अवैध खनन के मामले में भी चुप्पी साधे हुए है। ओराम ने राज्य में चल रही अवैध खनन की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+