कोच्चि में मिनिकोय उत्सव शुरू
मिनिकोय, लक्षद्वीप का दक्षिणी द्वीप है। कोच्चि से जहाज से वहां पहुंचने में 18 घंटे का समय लगता है।
सोमवार की शाम कोच्चि में इस उत्सव की शुरूआत हुई। चेन्नई के एक स्वयं सेवी संगठन 'सेंटर फॉर एक्शन रिसर्च ऑन एनवायरमेंट साइंस एंड सोसायटी' (सीएआरईएसएस) और मिनिकोय स्थित मालिकू डेवलपमेंट सोसायटी, मालिकू हिकिमास प्रोड्यूसर्स सोसायटी और होटल समूर 'सीजीएच अर्थ' ने इस उत्सव की शुरुआत की है।
'सीजीएच अर्थ' के जोस डोमिनिक ने आईएएनएस से कहा, "कोच्चि पहली बार इस अनूठे उत्सव का आयोजन कर रहा है।"
उन्होंने बताया कि इस उत्सव में मिनिकोय के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। मिनिकोयवासी अपने हस्तशिल्प और नौकाओं के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं।
उत्सव में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जहां मिनिकोय के अद्भुत हस्तशिल्प से बनी पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है।
सीएआरईएसएस की प्रबंध न्यासी विनीथा हून का कहना है कि उनका स्वयंसेवी संगठन यहां की महिलाओं के समूहों के साथ काम करता है। उन्होंने कहा कि संगठन संरक्षण, आजीविका और उद्यम के क्षेत्र में इन महिलाओं के साथ काम करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications