अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा, सईद पर कार्रवाई करो और परिणाम दिखाओ
भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे.रोमर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने 9/11 का स्वाद चखा है। भारत ने 26/11 का अनुभव किया है। लिहाजा हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा और हाथ से हाथ मिला कर घंटा दर घंटा लगातार काम करेंगे।"
रोमर ने कहा, "हम पाकिस्तान से कार्रवाई और कार्रवाई का परिणाम देखना चाहते हैं। मुंबई हमले के सात संदिग्धों के खिलाफ पाकिस्तान में आपराधिक न्याय प्रणाली के जरिए कार्रवाई की जानी चाहिए।"
रोमर ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है कि वह हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करे और आतंकवाद के ढांचे को नष्ट करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications