मेट्रो स्टेशन पर चिप्स में बदल गए सोने!

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर एक व्यापारी के उस समय होश उड़ गए जब उसके बैग से सोने की जगह चिप्स के दो पैकेट और मिनरल वाटर की बोतली निकली। बुधवार को एक दिन बाद तक गायब हुए सोने का कोई सुराग न लग सका।

व्यापारी के बैग में 200 ग्राम सोना था जिसकी कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे उस समय घटी जब 38 वर्षीय व्यापारी संजीव निश्चल करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर तिलक नगर जाने के लिए पहुंचे।

मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद निश्चल ने अपना बैग सुरक्षा जांच के लिए स्कैनर मशीन में डाला और मशीन के दूसरी छोर पर जा पहुंचे। स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ थी। वह इंतजार करते रहे लेकिन उनका बैग नहीं आया। उन्हें चिंता उस समय हुई जब उनके बाद मशीन में अपना सामान रखने वाले सज्जन का सामान दूसरे छोर से निकल आया। करीब एक मिनट के बाद उनका बैग मशीन से बाहर आया।

निश्चल ने कहा कि बैग जब बाहर तो मुझे थोड़ी शंका हुई क्योंकि जिस बैग को लेकर मैं आया था यह उससे कहीं ज्यादा चमकीला था। आकार में भी यह पहले वाले से अलग लग रहा था।

संजीव निश्चल ने आईएएनएस को बताया, "मैंने बैग को लेकर सुरक्षाकर्मियों के सामने ही उसे खोला। बैग में सोना न पाए जाने पर मैं चकित रह गया। उस बैग में एक मिनरल वाटर की बोतल और चिप्स के दो पैकेट रखे थे।"

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता रोहित कत्याल ने आईएएनएस को बताया, " सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता जांच के बाद बैग लेकर प्लेटफार्म की ओर गया। उसने कुछ देर तक बैग की तलाशी ली। बाद में वह वापस आया और उसने बताया कि यह बैग उसका नहीं है।"

संजीव निश्वचल ने सुरक्षाकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज देखने की सलाह दी। मामले को उलझता देख व्यापारी निश्चल ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। लगभग 7.45 बजे के आस पास पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद निश्चल को राजौरी गार्डेन मेट्रो पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने की सलाह दी।

पुलिस के पास दर्ज की गई शिकायत में निश्चल ने संदिग्ध सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी पर भी कथित तौर पर संदेह व्यक्त किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायत दर्ज कर हमने पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी है। हमने दिल्ली मेट्रो से सीसीटीवी फुटेज को ले लिया है और हम सीआईएसएफ के अधिकारियों से पता कर रहे हैं कि मंगलवार रात को ड्यूटी पर कौन था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+