पूर्वोत्तर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा," मंगलवार सुबह 11.30 बजे आए इस हल्के भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। इस भूकंप का मुख्य केंद्र अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी कमांग जिले में था।"
भूकंप का झटका अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और उससे सटे पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किया गया।
अभी तक इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications