एक अखबार खरीदने के लिए 9 घंटे की यात्रा!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एरिक स्टेवार्ट ने अपनी कहानी बयान करते हुए संवाददाताओं को बताया, "आप उनमें से कोई एक क्यों बनना चाहेंगे? आप रास्ता नहीं भटक सकते। इसमें कोई मजाक की बात नहीं है।"
एरिक की यह यात्रा न्यू साउथ वेल्स के यस्स से शुरू हुई और विक्टोरिया के गीलांग में समाप्त हुई।
81 वर्षीय एरिक ने कहा, "मैं नहीं जानता था कि मैं कहां जा रहा था लेकिन इतना जरूर जानता था, कहीं तो जा रहा हूं और सौभाग्यवश मैं अपनी पत्नी से दोबारा मिल पाया। जब आप 80 या इससे अधिक की उम्र के हो जाते हैं तो ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता।"
यस्स में अपने मित्रों के साथ रहने वाले स्टेवार्ट नाश्ते के पहले एक अखबार खरीदने के लिए बाहर निकले और गलत दिशा में मुड़ गए।
नौ घंटे बाद उन्होंने महसूस किया कि वह रास्ता भूल गए हैं। उसके बाद उन्होंने एक सेवा केंद्र पर खड़ी पुलिस की कार देखी और फिर उससे रास्ते के बारे में जानकारी मांगी। पुलिस ने उनकी पत्नी से संपर्क किया और इस तरह स्टेवार्ट मंगलवार को 600 किलोमीटर की वापसी यात्रा कर यस्स पहुंच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications