नेपाल में समलैंगिकों को मताधिकार की तैयारी
नेपाल निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची में सुधार का कार्य आठ महीने पहले आरंभ हो गया था। वह भारतीय फैसले से प्रसन्न हैं लेकिन उनका निर्णय उससे प्रभावित नहीं है।
शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने न्यायालय के आदेश पर तीसरे लिंग के लोगों को मताधिकार देना आरंभ किया है लेकिन नेपाल ने बिना किसी न्यायालय के हस्तक्षेप के यह फैसला किया है।
नेपाल में पिछली बार अप्रैल 2008 में चुनाव हुआ था जिसमें माओवादियों को जीत मिली थी। अगला आम चुनाव नया संविधान बनने के छह महीने के भीतर कराया जाना प्रस्तावित है। नेपाल का संविधान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई 2010 तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि अगर सब कुछ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होता है तो नेपाल में नवंबर 2010 में चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तीसरे लिंग के लोगों को भी मत देने का अधिकार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications