नियंत्रित दरों पर आटा-दाल बेचेगी दिल्ली सरकार : दीक्षित
दीक्षित ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार आम आदमी समेत सभी को राहत प्रदान करने को वचनबद्घ है इसलिए खाद्य पदाथोर्ं में बढ़ती कीमतों के असर को न्यूनतम करने के लिए सरकार ने नई पहल की है। गेहूं और गेहूं के आटे के थोक और खुदरा मूल्य में पिछले तीन महीने में काफी बढ़ोतरी हुई है।
गेहूं और गेहूं के आटे की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है कि गेहूं का आटा 10 किलोग्राम की थैली में केन्द्रीय भंडार के 84 केन्द्रों, राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी परिसंघ यानी एनसीसीएफ के आठ और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चुने हुए 40 केन्द्रों से बेचा जाएगा। सरकार 13़ 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर आटा उपलब्ध करा रही है जो कि खुले बाजार में दारा गेहूं की 14़ 50 प्रति किलोग्राम की दर से कम है। इतना ही नहीं केन्द्रीय भंडार के केन्द्रों और बाजार में विभिन्न ब्रांड के 10 किलोग्राम आटे की थैली की कीमत लगभग 189 रुपये है। सरकार 10 किलोग्राम पोषक गेहूं के आटे की थैली 139 रुपये में उपलब्ध करा रही है जबकि बाजार में इसकी कीमत 189 रुपये है। दीक्षित ने कहा कि इससे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आटे की थौलियां खरीदने के लिए राशन कार्ड प्रस्तुत किए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आवश्यकता हुई तो सरकार पांच किलो की थौली में भी आटा बेचने का प्रबंध करेगी।
मुख्यमंत्री ने रोलर फ्लोवर मिल्स एसोसिएशन और केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को दिल्ली में वाजिब कीमत पर गेहूं का आटा बेचने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। रोलर फ्लोवर मिल्स एसोसिएशन के सहयोग से गेहूं का आटा बनाया जाएगा। ये एसोसिएशन भारत सरकार द्वारा खुले बाजार बिक्री योजना के तहत आवंटित गेहूं को वैज्ञानिक तरीके से पीसकर उसे आयरन और फोलिक एसिड से पोषक बनाकर थैलियों में पैक करेगा ताकि इसका वितरण किया जा सके।
युसूफ ने यह भी बताया कि आटे की गुणवत्ता पीएफए अधिनियम, 1954 में निर्धारित मानदंड के अनुरूप होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि थैली के आटे के नमूने लिए जाएं और उन्हें पीएफए अधिनियम द्वारा स्वीकृत प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने राजधानी में शनिवार से मदर डेयरी के 288 केन्द्रों से संशोधित दरों पर अधिक मांग वाली चार दालों की बिक्री फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। काला चना 36 रुपये प्रति किलो, काबुली चना 50 रुपये, चना दाल 35 रुपये और राजमा चित्रा 44 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications