बादल व धूमल इजरायल में, व्यापार व प्रौद्योगिकी पर चर्चा (लीड-1)

मुख्यमंत्री बादल के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल ने इजरायल के उद्योग, व्यापार और श्रम मंत्री बिनयामिन बेन-एलीजेर से मुलाकात की और व्यापार, कृषि व जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की।

इजरायल में भारत के राजदूत नवतेज सिंह सरना भारतीय दूतावास में आयोजित इस बैठक के दौरान उपस्थित थे।

इजरायली कंपनियों के साथ बातचीत के दौरान बादल ने जल प्रबंधन, विलवणीकरण, दूषित जल प्रबंधन और जल शोधन संबंधी आधुनिक प्रौद्योगिकियों की पहचान करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

जल प्रौद्योगिकी से जुड़ी प्रमुख इजरायली कंपनियों ने मुख्यमंत्री बादल के समक्ष प्रौद्योगिकियों का प्रस्तुतीकरण किया। बादल ने जल प्रबंधन तकनीक से जुड़े 'वाटेक इजरायल 2009' नामक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जल संबंधी प्रौद्योगिकियों पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लिया।

जल प्रबंधन और अन्य प्रौद्योगिकियों पर ठीक इसी तरह की प्रस्तुति हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष भी की गई। धूमल भी विभिन्न क्षेत्रों में इजरायल के साथ सहयोग की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं।

धूमल के साथ एक उच्चस्तरीय सरकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल इजरायल में है। धूमल ने भी इजरायली मंत्री बिनयामिन बेन-एलीजर से मुलाकात की।

धूमल बाद में इजरायल के उप विदेश मंत्री डेनियल अयेलॉन से भी मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+