उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद
पुलिस प्रवक्ता नेपाल दास ने कहा, "तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनएलएफटी के उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में टीएसआर का 29 वर्षीय जवान सोमेंद्र देबबर्मा और 26 वर्षीय सुभाष देबबर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।"
गंभीर रूप से घायल जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन सोमेंद्र देबबर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
अगरतला से 90 किलोमीटर दूर उत्तरी त्रिपुरा के धूमाचारा क्षेत्र में यह घटना हुई। मुठभेड़ के बाद वहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications