बादल ने इजरायल में कृषि और व्यापार समझौते पर की चर्चा
यह जानकारी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को चंडीगढ़ में दी। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बादल के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल इजरायल के व्यापार और श्रम मंत्री बिनयामिन-बेन-इलीजेर से मिला और व्यापार, कृषि और जल प्रबंधन की तकनीकों पर सहयोग के संदर्भ में बातचीत की।
इजरायल में भारत के राजदूत नवतेज सिंह सरना इस बैठक के दौरान उपस्थित थे।
बातचीत के दौरान बादल ने इजरायली कंपनियों के साथ जल प्रबंधन तकनीक और प्रदूषित जल के प्रबंधन पर सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।
बादल ने इजरायल में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास में पहुंचने से पहले अग्रणी इजरायली कंपनियों के साथ जल प्रबंधन से जुड़ी तकनीकों पर बातचीत की।
मुख्यमंत्री जल प्रबंधन तकनीक से जुड़े 'वाटेक इजरायल 2009' अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन को भी देखने जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications