सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' कारोबार के आरंभ में 18.64 अंकों की गिरावट के साथ 17,032.01 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.75 अंक की गिरावट के साथ 5,061.50 पर खुला।
कारोबार के दौरान हालांकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 18.57 और स्मॉलकैप 59.76 अंकों की तेजी के साथ क्रमश: 6505.03 और 7,576.39 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के 13 में से पांच सेक्टरों में गिरावट और आठ सेक्टरों मे तेजी का रुख देखा गया। धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20 फीसदी की तेजी आई जबकि तेल एवं गैस सेक्टर की कंपनियों के सूचकांक में 0.84 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1598 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1166 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications