हरियाणा में स्थापित होंगे 'मोर प्रजनन केंद्र'
चंडीगढ़, 18 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा और उसकी तादाद बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार ने अभयारण्य और प्रजनन केंद्र स्थापित करने की योजना बनायी है।
हरियाणा के वन मंत्री अजय सिंह यादव ने बुधवार को यहां कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही मोरों की कमी को देखते हुए हम गिद्ध प्रजनन केंद्र की तरह ही मोर प्रजनन केंद्र स्थापित करेंगे।"
वन मंत्री ने कहा कि हमने राज्य में वन अभयारण्य स्थापित करने की भी योजना बनाई है। हमने इस प्रस्ताव को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
राज्य में वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के कदम उठाये जा रहे हैं। रेवाड़ी जिले के नेपाली-गोतहरा गांव और नाहार वन्यजीव अभयारण्य में प्रजनन केंद्र खोलने का सरकार का प्रस्ताव है।
वनमंत्री यादव ने कहा कि भिवानी, रोहतक और कुरुक्षेत्र में पहले ही तीन छोटे चिड़ियाघर हैं। यादव ने कहा कि उनके अपने विभाग के अधिकारियों को रेवाड़ी में एक चिड़ियाघर खोलने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications