भ्रष्टचार को लेकर उमर ने जताई चिंता
उरी कस्बे में स्थित इस उच्च विद्यालय की इमारत को आगा खां फाउंडेशन ने जम्मू एवं कश्मीर सरकार को दान में दिया है। फाउंडेशन ने 2005 के विनाशकारी भूकंप के बाद इस इलाके में राहत एवं पुनर्वास का कार्य आरंभ किया था।
अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा, "आगा खां फाउंडेशन द्वारा निर्मित इमारत में कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और अन्य सुविधाएं देखकर मैं बहुत खुश हूं। मैं खुश हूं कि इमारत में सभी आधुनिक सुविधाएं हैं और इसे प्रतिबद्धता व समर्पण के साथ बनाया गया है।"
उन्होंने कहा, "साथ ही मैं दु:खी भी हूं क्योंकि जब मैंने संबद्ध लोगों से इमारत बनाने में आए खर्च के विषय में पूछा तो पता चला कि फाउंडेशन ने इसके निर्माण में उतनी ही राशि खर्च की जितना कि सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में इस तरह की इमारतों के निर्माण में खर्च किया जाता है।"
मुख्यमंत्री ने वास्तव में जम्मू एवं कश्मीर के विभिन्न सरकारी संस्थानों में दशकों से बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की।
उमर ने कहा, "मैं भ्रष्टाचार से समझौता करने की बजाय मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना बेहतर समझूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications