पश्चिम बंगाल से गोलियों से बिंधे 2 शव बरामद
पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक एम.के.वर्मा ने आईएएनएस को बताया,"ऐसी जानकारी मिली थी कि लोधशूली वन क्षेत्र के निकट मोहनपुरा इलाके से दो शव मिले हैं। हमने जांच के लिए अपने दल मौके पर रवाना कर दिए हैं।"
उन्होंने बताया कि शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों लोगों को काफी करीब से गोली मारी गई।
उन्होंने कहा,"हमें लगता है कि संदिग्ध नक्सलियों ने ही ये हत्याएं की होग्ांी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications