कनाडाई प्रधानमंत्री ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
अमृतसर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने बुधवार को अमृतसर में सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।
अपने सहयोगियों के साथ स्वर्ण मंदिर परिसर पहुंचे हार्पर का सिख धर्म गुरुओं ने भव्य स्वागत किया। काले सूट पहने हार्पर ने सिर सफेद रूमाल से ढक रखा था।
इससे पहले पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने राजा सांसी हवाईअड्डे पर हार्पर की अगवानी की और उन्हें स्वर्ण मंदिर ले गए।
स्वर्ण मंदिर परिसर में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications