उड़ीसा में 128 खानों में सरकार ने खनन का कार्य रोका
सरकार द्वारा नोटिस जारी किए गए खानों पर अवैध खनन का आरोप लगाया गया था।
इस्पात और खान सचिव अशोक महादेव राव दलवाई ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में बुधवार तक 128 खानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।"
दलवाई ने कहा कि इसमें 50 लौह और मैग्नीज अयस्क की खानें शामिल हैं।
दलवाई ने कहा कि इन खानों में खनन कार्य बिना किसी आवश्यक दस्तावेज के चल रहा था। दस्तावेजों में खान लाइसेंस और राज्य पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी शामिल है।
इंडो-एरिशयन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications