सजा पूरी होने पर भी पाकिस्तानी जेल में हैं भारतीय किशोर
समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक ये नौ लड़के इस समय 'यूथफुल ऑफेंडर्स इण्डिस्ट्रीयल स्कूल कराची' में हैं।
भारत के विभिन्न तटीय इलाकों से संबंध रखने वाले इन किशोरों को तट रक्षकों द्वारा पकड़ लिया गया था।
'बाल अधिकार संरक्षण समाज' (एसपीएआरसी) के किशोर न्याय प्रांतीय प्रबंधक अब्दुल्ला खोसो का कहना है कि उन्होंने सिंध उच्च न्यायालय (एसएचसी) के मुख्य न्यायाधीश को लिखकर अनुरोध किया है कि वह अपनी सजा पूरी कर चुके भारतीय किशोर मछुआरों की न्यायेतर कैद के खिलाफ आवश्यक कदम उठाएं।
इन नौ किशोरों- भानो, वसल, केरू, अरूण, दीपेश, जैश, हरीश, विनोद और चेतन- को एक साल कैद की सजा मिली थी, जो सितम्बर में पूरी हो चुकी है।
खोसो ने 'द न्यूज' से कहा कि उच्च न्यायालय ने इस पर गौर किया है और पत्र को एक याचिका में बदल दिया है। सिंध के एडवोकेट जनरल को भी इस बारे में सूचना दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications