पाकिस्तानी अधिकारियों को बंधक बनाना चाहते थे आतंकवादी
सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी को भेजी गई जांच रिपोर्ट में यह कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों के एक समूह ने सेना मुख्यालय पर हमला करके एक इमारत में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया था। एक दिन बाद सैन्य कार्रवाई में 39 लोगों को मुक्त कराया जा सका।
आतंकवादी समूह के सरगना अकील उर्फ डा.उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले का सूत्रधार भी वही है।
सूत्रों के अनुसार उस्मान ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी योजना कोर कमांडरों की बैठक के दौरान मुख्यालय पर हमला करके जनरल स्तर के अधिकारियों को बंधक बनाने की थी, जिससे वह अपने 100 गिरफ्तार साथियों को रिहा करा सके।
सूत्रों के अनुसार हमले के एक महीने पहले से ही आतंकवादी रावलपिंडी में ठहरे हुए थे और सेना मुख्यालय के बारे में सूचना एकत्र करने के साथ ही उसकी निगरानी भी करते थे।
सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना का कोई भी कर्मचारी हमले से सीधे या अप्रत्यक्ष तरीके से नहीं जुड़ा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications