आईएफएफआई में इस बार भी अमिताभ को न्यौता नहीं
आईएफएफआई समारोह का 2003 से गोवा में आयोजन शुरू होने के बाद से बच्चन को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया।
समारोह की व्यवस्था देखने वाली समिति के सदस्य राजेंद्र तलक ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "हम हमेशा महसूस करते हैं कि हमें अमिताभ बच्चन की आवश्यकता है। आईएफएफआई में उनका होना बहुत शानदार होता।"
यद्यपि तलक ने कहा कि राज्य सरकार की इकाई के रूप में ईएसजी का मुख्य काम समारोह की संकल्पना बनाने की अपेक्षा समारोह की व्यवस्था देखना है। उन्होंने कहा, "अगर हमें लगता है कि हमें अमिताभ की जरूरत है, तो भी हम क्या कर सकते हैं? यह केवल डीएफएफ के ऊपर है.. हमें उन्हें किसी नाम का सुझाव देने की भी अनुमति नहीं है।"
अक्टूबर में एक प्रेस वार्ता में अमिताभ बच्चन ने गोवा में आयोजित होने वाले आईएफएफआई में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications