असम में अगवा आंध्र का इंजीनियर मुक्त
गुवाहाटी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन 'नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड' (एनडीएफबी) के आतंकवादियों द्वारा एक महीने पहले अगवा किए गए आंध्र प्रदेश के इंजीनियर पी. कृष्णा राव को मंगलवार सुबह पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में मुक्त कर दिया गया।
राव का अपहरण 16 अक्टूबर को किया गया था और उन्हें मंगलवार सुबह 9.15 बजे छोड़ा गया। वह थके हुए और कमजोर दिखाई दे रहे हैं।
राव कोकराझार जिले में एक राजमार्ग के निर्माण में संलग्न 'गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी' में परियोजना प्रबंधक थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications