अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध

वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगले सप्ताह होने वाली अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले ओबामा प्रशासन ने भारत को आश्वस्त किया है कि वह ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते के यथासंभव शीघ्र कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ब्लैक ने सोमवार को कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कार्यकाल में हुए असैन्य परमाणु समझौते ने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को वास्तविक रणनीतिक संभावनाओं में बदल दिया और राष्ट्रपति ओबामा का प्रशासन असैन्य परमाणु भागीदारी के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है।

'ओबामा और मनमोहन सिंह की मुलाकात से उम्मीदें' विषय पर आयोजित एक आयोजन में ब्लैक ने कहा कि पिछले महीने भारत ने आंध्र प्रदेश और गुजरात में अमेरिकी कंपनियों के लिए दो परमाणु रिएक्टर स्थलों की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, "यह बहुत स्वागत योग्य कदम है और हम यथासंभव शीघ्र आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

ब्लैक ने कहा कि इस मामले में केवल भारत सरकार और संसद से परमाणु दायित्व कानून को मंजूरी मिलना बाकी है।

उधर भारत और अमेरिका के अधिकारी इस्तेमाल हो चुके परमाणु ईंधन के दोबारा प्रसंस्करण पर एक समझौते के लिए जुलाई से ही सौदेबाजी करने में लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+