व्यापार मेले में आयुर्वेद-प्राकृत चिकित्सा का आकर्षण
मण्डप के थीम एरिया में स्थित इस कॉर्नर में जयपुर की सुप्रसिद्ध योग गुरु दया व्यास और उनके पुत्र अतुल व्यास द्वारा पाली में चलाये जा रहे परामर्श केन्द्र की झांकी का दिग्दर्शन किया जा सकता है। दया व्यास ने राजस्थान की प्राचीन आयुर्वेद धरोहर को विश्वभर में मशहूर किया और अपने योग आश्रम की सेवाओं से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के साथ ही हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री केट विन्सलेट और टॉम क्रूज आदि को लाभान्वित किया।
व्यास के पुत्र अतुल व्यास इस परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के पाली जिले में एक आयुर्वेद मेडिसन परामर्श केंद्र स्थापित किया है। वे देश-विदेश के लोगों को इंटरनेट की ऑन लाइन परामर्श सेवाओं द्वारा भी लाभान्वित कर रहे हैं। इनकी सेवाओं से इटली, अमेरिका, कनाडा और यू.के. आदि देशों के लोग भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications