हिमाचल में 1 दिसंबर से एड्स जागरूकता अभियान
यह जानकारी स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ़ राजीव बिन्दल ने मंगलवार को यहां एड्स कंट्रोल सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
डॉ़ बिन्दल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एड्स से बचाव हेतु कई कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत एड्स रोगियों के लिए प्रदेश भर में स्थापित आई़ सी. टी़ सी़ सेंटरों को बढ़ाकर 44 कर दिया गया है। एड्स रोगियों के उपचार के लिए चलाए जा रहे ए़ आऱ टी़ सेंटरों की संख्या दो कर दी गयी है। गत वर्ष प्रदेश में 51 हजार महिलाओं व पुरुषों की काउंसलिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि दो आई़ सी़ टी़ सी़ वैन प्रदेश भर में घूम कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रथम दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभियान में समाज के सभी वगरें को शामिल करने के प्रयास करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications