सूरत में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम का नया कार्यालय खुला
मौजूदा उद्यमियों और इस क्षेत्र में आने वालों को अधिक सेवा प्रदान करने तथा संभावित लघु, छोटे और मझोले उद्यमियों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए हाल ही में इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
गुजरात के अहमदाबाद में 1990 से ही राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम का कार्यालय स्थापित है और यह कच्चे माल की सहायता, कार्यनिष्पादन और क्रेडिट रेटिग, सरकारी खरीद पंजीकरण, इन्फोमीडिएरी सेवाएं, बैंकिग क्रेडिट सुविधा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के जरिए इस क्षेत्र को सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम अपने 110 कार्यालयों के माध्यम से पिछले 53 साल से देश में लघु, छोटे और मझोले उद्यम क्षेत्र की वृद्घि को प्रोत्साहन देने, सहायता करने और इस क्षेत्र के विकास को तेज करने में संलग्न है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications