पाकिस्तान को सबूतों का सातवां दस्तावेज सौंपा गया
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि सबूतों की यह फाइल पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान के प्रभारी संयुक्त सचिव वाई.के.सिन्हा ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त रिफत मसूद को सौंपी।
सबूतों की सातवीं फाइल में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने को लेकर भारत की नाराजगी प्रतिबिंबित है। लश्कर पर मुंबई हमले की कथित साजिश रचने का आरोप है।
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी त्रिनिदाद व टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में 28 नवंबर को आयोजित सीएचओजीएम की शिखर बैठक के मौके पर मुलाकात कर सकते हैं।
मनमोहन सिंह सीएचओजीएम की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन से सीधे पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications