एयर मार्शल ब्राउन ने हलवाड़ा वायु सेना हवाईअड्डे का दौरा किया
हवाईअड्डे पर उनकी आगवानी स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विक्रम सिंह तथा वायु सेना कर्मचारियों की पत्नियों कल्याण समिति (स्थानीय) की अध्यक्ष आरती सिंह ने की।
अपनी यात्रा के दौरान एयर मार्शल ब्राऊन ने स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद शहीद वायु सैनिकों का पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के कर्मचारियों को संबोधित किया और अधिकारियों के साथ बातचीत की तथा स्टेशन पर विभिन्न ऑपेरशन्स, अनुरक्षण एवं प्रशासनिक इकाइयों तथा सुविधाओं का मुआयना किया। इसके अलावा वहां पर चल रही अनेक परियोजनाओं का ज़ायजा लिया। एयर मार्शल ब्राऊन ने परिचालन, अनुरक्षण तथा प्रशासनिक इकाइयों के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए हवाईअड्डे के कर्मचारियों की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications