भू-विज्ञानी परीक्षा 5 दिसंबर को
आयोग ने कहा है कि जिनके आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए थे उनको आवेदन पत्र निरस्त करने के कारणों के साथ निरस्त पत्र भी भेज दिए गए हैं। प्रवेश पत्र प्रदान किये गये अभ्यर्थियों के संदर्भ में स्थान की जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं वे उपर्युक्त वेबसाइट से परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं और उसे परीक्षा में बैठने के लिए उपयोग कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपने दो फोटो तथा कोई भी पहचान पत्र जैसे, आईकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस इत्यादि अपने साथ लायें अन्यथा उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications