भ्रष्ट देशों की सूची में भारत 84वें स्थान पर (लीड-1)
टीआईआई ने भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक (सीपीआई) 2009 का जिक्र करते हुए कहा है, "शून्य (अधिक भ्रष्ट) से 10 (न्यूनतम भ्रष्ट) तक के पैमाने पर ईमानदारी के मामले में भारत ने 3.4 अंक हासिल किए हैं।"
पिछले वर्ष भी भारत का ईमानदारी सूचकांक इतना ही था। वर्ष 2007 में भारत ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया था और ईमानदारी के पैमाने पर उसने 3.5 अंक हासिल किए थे।
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के भारत क्षेत्र के प्रमुख, एडमिरल (सेवानिवृत्त) के.एस.ताहिलियानी ने संवाददाताओं को बताया, "भारत का यह ईमानदारी सूचकांक उसकी बुराई करने के लिए नहीं है, बल्कि मैंने इस सच्चाई के जरिए कुछ राहत देने की कोशिश की है कि अभी उतना बुरा नहीं हुआ है।"
इस सर्वे में न्यूजीलैंड को ईमानदारी के लिए सर्वाधिक 9.4 अंक मिले हैं। यह रिपोर्ट मंगलवार को एक साथ पूरी दुनिया में जारी की गई।
इस सर्वे रिपोर्ट में सोमालिया, अफगानिस्तान, म्यांमार, सूडान और इराक को सर्वाधिक भ्रष्ट देशों के रूप में दर्शाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications