राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 6002 मतदान केंद्र होंगे
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि सामान्यत: एक हजार मतदाताओं पर एक मतदान केन्द्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक मतदान केन्द्र पर मतदाता को इस बार अध्यक्ष एवं वार्ड मेम्बर के लिए अलग-अलग दो इलेक्ट्रोनिक मशीन पर मतदान करना होगा।
उन्होंने बताया कि जयपुर नगर निगम के लिए सर्वाधिक 1 हजार 802 मतदान केन्द्र स्थापित किए जायेंगे। जोधपुर में 588, कोटा में 661 तथा बीकानेर नगर निगम के लिए 335 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
इसी प्रकार श्रीगंगानगर नगर परिषद के लिए 144, हनुमानगढ़ के लिए 98,चूरू में 90, झुन्झुनू में 80, सीकर में 151, अलवर में 217, भरतपुर में 169, टोंक में 91, ब्यावर में 99 उदयपुर में 277 तथा पाली नगर परिषद के लिए 139 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications