बीईएमएल ने 120 प्रतिशत लाभांश दिया
कंपनी के प्रबंध निदेशक वी़ आऱ एस. नटराजन ने वर्ष 2008-09 के लिए 27 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक मंगलवार को रक्षामंत्री ए़ क़े एंटनी को सौंपा। इस कंपनी में भारत सरकार की 54़ 03 प्रतिशत की भागीदारी है और पिछले साल भी कंपनी ने सरकार को इतनी ही राशि का लाभांश दिया था।
चालू वित्त वर्ष 2008-09 के लिए बीईएमएल ने 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा था और उसे मार्च, 2010 तक 6,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की संभावना है जिन्हें वर्ष 2010-11 तथा उसके बाद कार्यकारी करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications