ओबामा, जिन्ताओ के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच मंगलवार सुबह द्विपक्षीय संबंधों और परस्पर हितों से जुड़े वैश्विक मसलों पर बातचीत हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच एकांत में बातचीत के बाद यह वार्ता ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में शुरू हुई।
इस साल दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता अप्रैल में लंदन में और न्यूयार्क में सितम्बर में मुलाकात कर चुके हैं।
चीन के राष्ट्रपति के मेहमान के रूप में ओबामा की यह चीन की प्रथम आधिकारिक यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications